झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 सितंबर को किया जाएगा।
गढवा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
गढवा झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी चिनिया रोड स्थित होटल पद्मावती के हॉल मे आयोजित एक प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम न सचिव आलोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों के फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह का आयोजन 12 बजे किया जाएगा। उद्घाटन मैच गढ़वा बनाम चतरा के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन मैच का आयोजन रामासाहू स्टेडियम में अपराह्न 2:00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 18 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान 23 मैच का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता के तहत गढ़वा जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी मैच का आयोजन किया जाएगा। ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके। उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता को लेकर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय रेफरी को बुलाया गया है। ताकि मैच के दौरान किसी तरह की विवाद उत्पन्न ना हो सके। गढ़वा जिला के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्टेट टीम में शामिल किया जाएगा। प्रेस वार्ता में रेफरी सह मैच कमिश्नर मोहम्मद फरीद एवं मोहम्मद साजिद अहमद, वाहन प्रभारी आशुतोष पांडेय भी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating