सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकारनाथ शर्मा का हृदय गति रुक जाने हुआ निधन।

गढ़वा जिला के केतार प्रखंड के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकारनाथ शर्मा का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गयी। 75 वर्ष में दुनिया को छोड़ अलविदा कह गए। उनके निधन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है। ओंकारनाथ शर्मा कई वर्षों से केतार में रहकर चिकित्सा कार्य के साथ समाजसेवा करते थे अपने कार्यो से वे लोगों के दिल मे जगह बना ली थी। उनका घर नगर उंटारी थाना क्षेत्र के अहिरपुवा गांव में था। ओंकार नाथ शर्मा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निसिथ नीरव व डॉ निशंक निश्रम के पिता थे। केतार स्थित घर मे दिल का दौरा पड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें मेदिनीनगर स्थित नारायण अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात 2 बजे करीब उन्होंने दम तोड़ दिया। शव रविवार सुबह केतार स्थित घर पहुंचा। जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उधर शिक्षक बबलू सिंह, डॉ पंकज पाठक, मुखिया प्रमोद कुमार,मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, गुड्डू जायसवाल सुरेश प्रसाद, नीरज कमलापुरी,, राजू सिंह,विमलेश पासवान, रामेश्वर सिंह सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating