खेलो झारखंड के तहत् स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया भाग, प्रखंड के कई बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
बिशुनपुरा / सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय के मैदान में बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई तीन दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन। जिसमें कबड्डी, चेस साइकलिंग, खोखो, बैटमिंटन, सतरंज, लंबी कूद 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, ऊंची कूद, स्कूली बच्चों हेतु की गई प्रतियोगिता का आयोजन। वहीं 14 साल के अंदर तथा 17 साल के अंदर के बच्चों हेतू रनिंग प्रतियोगिता का भी अयोजन किया गया। जहां कबड्डी टीम में पतिहारी मध्य विद्यालय के छात्रों को पराजित करते हुए बिशुनपुरा मध्य विद्यालय के छात्रों ने जीत हासिल कर खेल में बढ़त बनाई। जिसमें बिशुनपुरा प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय सहित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए। वहीं मुख्य रूप बच्चों को खेल खेलाने हेतु शिक्षक अरविंद प्रताप देव, शिक्षक रमेश ठाकुर, शिक्षक प्रमोद गुप्ता एवं उद्घोषक के रुप में शिक्षक अजय प्रसाद यादव, शिक्षक सीडी सिंह, शिक्षक प्रवीण कुमार पांडेय खेल मैदान में उपस्थित रहे। वहीं खेल के निर्णायक मंडली प्रधानाध्यापक अजीत पांडेय, प्रधानाध्यापक इंद्रदेव राम, प्रधानाध्यापक नवनीत कुमार तिवारी रहे। वहीं खेल मैदान में बच्चों केलिए भोजन तथा पेयजल की व्यवस्था बीआरपी उपेंद्र मेहता तथा अनिल विश्वकर्मा द्वारा किया गया था। वहीं खेल खेलते हुए बच्चे काफी खुश नज़र आए जहां मैदान के चारों तरफ लोगों की भीड़ देखी गई। वही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संध्या के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया जिसमें 200 मीटर की दौड़ में श्रवण कुमार, 100 मीटर दौड़ में रचना कुमारी, काजल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षक तथा विद्यालय का नाम रोशन किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating