0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
हिंदी दिवस के अवसर पर आर के पब्लिक स्कूल,गढ़वा में हिंदी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा का आयोजन हिंदी में आयोजित किया गया। स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् श्री अलखनाथ पांडेय ने सभी लोगों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया और बताया कि हिंदी जनमानस की भाषा है, जो हमारे देश की एकता का सूत्र है।यह एक भावनात्मक भाषा है, जो लोगों के दिल को आसानी से छू लेती है।पूरे विश्व में भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने का श्रेय एकमात्र हिंदी भाषा को ही जाता है। देश की आजादी के आंदोलन में भी हिंदी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। आगे उन्होंने आज स्कूल में इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की बात कही।
स्कूल की सभा को संचालित करते हुए अनुप कुमार पाण्डेय ने हिंदी की महत्ता पर कविता सुनाया और छात्र-छात्राओं को बताया कि हिंदी का प्रयोग करना हीनता का प्रतीक नहीं है बल्कि यह हमारा गौरव है। हिंदी भाषा के प्रति हमारा कर्त्तव्य है कि हमें हिंदी के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमें इसका भरपूर सम्मान करना चाहिए।एक भारतीय होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हमें हिंदी के महत्त्व को बढ़ावा देना चाहिए।इस उद्देश्य को लेकर स्कूल में समय समय पर.भाषण, निबंध,काव्य पाठ,संगीत व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *