0 0
गढ़वा में पहली बार तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 30 Second

गढ़वा में पहली बार तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी

डालटनगंज के बाद गढ़वा में सोना महल की धमक, आकर्षक गहनों के साथ शिमला टूर का मुफ्त पैकेज।

पलामू का प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान सोना महल की ओर से गढ़वा में पहली बार तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी लगाने जा रही है। इस ज्वेलरी प्रदर्शनी में नये डिजाइन एवं क्वालिटी के गहनों से सोना महल लोगों को अवगत कराने जा रही है। 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित ज्वेलरी प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर करेंगे। जिसकी जानकारी सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी ने दी। मीडिया को जानकारी देते हुए ज्वेलरी दुनिया के चमकता सितारा धनंजय सोनी ने बताया कि गढ़वा प्रमंडल का संपन्न जिला है। ज्वेलरी प्रदर्शनी के माध्यम से गहनों की नई वेराइटी, पर्सनालिटी एक्सपोजर एवं सुसज्जित तरीके से गढ़वा वासी रूबरू होंगे। पलामू के सेवादार दीपक तिवारी के साथ धनंजय सोनी ने पलामू प्रमंडल के सरकार मंत्री मिथलेश ठाकुर से राजधानी रांची में मुलाकात कर उन्हें प्रदर्शनी में आमंत्रित किया। वहीं मंत्री ठाकुर ने ज्वेलरी प्रदर्शनी को गढ़वा शहर के लिए नयी पहल बताया। जिससे लोगों को बड़े ब्रांडो की ठगी से बचाव मिलेगा। एवं महानगर जाने के बजाय अपने शहर उच्चतम क्वालिटी के गहनों सहजता से उपलब्ध होंगे। मुलाकात के दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा को व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए आमंत्रित भी किया एवं सुरक्षा का भरोसा भी दिया। सोना महल प्रतिष्ठान की ओर से गढ़वा में आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी जहां पहली बार आयोजित की जा रही है वहीं एक से बढ़कर एक आकर्षक उपहार एवं ऑफर भी गढ़वा वासीयों को मिलेगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress