0 0
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 39 Second

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 10 बजे दिन में एक घंटे एक साथ पूरे देश मे स्वच्छता कार्यक्रम का आह्वान किया गया है, जिसके तहत जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा श्रमदान कर पूरनचंद चौक एवं आसपास साफ सफाई की गयी एवं पलामू के गाँधी के रूप में जाने जाने वाले पूरन चंद की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी फेडरेशन8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर पदाधिकारीयों ने महात्मा गांधी को याद किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के सचिव चंद्रभूषण सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी एवं विनोद गुप्ता के साथ संदीप केशरी, रविन्द्र केशरी आदि लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress