जय मां शेरावाली के पूजा पंडाल में कलश स्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा शुरू
भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
गढवा शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि को अनेको पूजा पंडालो में भव्य कलश यात्रा निकल गई। आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना कर नौ दिन के व्रतों का शुभारंभ किया। तीर्थ स्थानों पर देवी देवताओं के आयुधों को स्नान कराया गया। इससे पूर्व सुबह पवित्र नदियों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वही भगलपुर मोहल्ला स्थित जय मां शेरावाली के पूजा पंडाल से भी भव्य कलश यात्रा निकाला गया कलश यात्रा में हजारों की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे एवं माताएं बहनों ने भाग लिया एवं मां के जयकारे का साथ दानरो नदी व विरहा नदी के संगम से कलश में जल भरकर अपने पूजा पंडाल पहुंचे जहां विद्वान पंडित आशीष वैद्य जी महाराज ने मित्रों के उच्चारण के साथ कलश स्थापना कराकर मां शैलपुत्री की पूजा शुरुआत की वही आशीष वैद्य जी महाराज ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है पर्वतराज हिमाचल के घर पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण मां दुर्गा जी का नाम शैलपुत्री पड़ा मां शैलपुत्री नदी नाम के ऋषभ पर सवार होती है और उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल व बाएं हाथ में कमल का फूल होता है मां शैलपुत्री के पूजन से जीवन में स्थिरता एवं दृढ़ता आती है।कलश यात्रा में अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष उपकोषाध्यक्ष संयोजक संरक्षक सदस्य सहित सभी भक्तजन शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating