नवरात्र आदिशक्ति माँ भगवती के सभी रूपों की आराधना-उपासना के महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
जय भारत संघ टंडवा में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसदौरान विशेष झांकियों और गाजे-बाजे के साथ लोग शामिल हुए। संस्कृतिक झांकियां शोभायात्रा में शामिल हुईं। जहां हजारों की संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ झूमते नजर आये।नवरात्र पर्व की शुरुआत खुशियों से हो रही है। इसके साथ कई सहयोग जुड़े हुए हैं जिनका पौराणिक और धार्मिक महत्व है। प्रकृति परिवर्तन की बेला में मनाए जाने वाले पर्व क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उत्सव मनाते हुए केसरिया ध्वज के साथ बच्चों से लेकर मातृशक्ति और पुरुष इसमें शामिल हुए। गाजे बाजे और झांकियों ने शोभा यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
आयोजक कमलेश गुप्ता उर्फ पिंटू बाबु ने बताया कि इस आयोजन को लेकर पहले से ही विशेष रूप से तैयारी की जा रही थी जहा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में भक्तगण इस कलश यात्रा में शामिल हुए। इसके माध्यम से सभी के कल्याण की कामना की गई। यह नजारा अपने आप में अद्भुत रहा जिसकी नगर वासियों ने खूब सराहना की तथा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के दिन एक विशेष तैयारियां की गई हैं। जिसमें 9 दिनों तक भक्त पूजा-पाठ में डूबे रहेंगे।
मौके पर अध्यक्ष उमेश केशरी तथा रामप्रसाद गुप्ता, संदीप केशरी, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, लाला गुप्ता एवं संघ के सारे पदाधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating