रमना में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरी एनएच 75 सड़क पर गुरुवार को दुसरे दिन भी दंडाधिकारी सीआई राजकुमार सिंह और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उपायुक्त शेखर जमुआर के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान में बुधवार को शहीद भगत सिंह चौक से लेकर मॉल तक सड़क के दोनों किनारों से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई दुकानों और घरों के सड़क पर बनी सीढ़ियों को भी जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। बता दें कि शहीद भगत सिंह चौक से लेकर गुलरही बांध तक सड़क पर जाम की समस्या आम हो गई है।अस्थाई अतिक्रमण के साथ साथ सड़क के दोनों ओर पार्किंग करने वाले दो-चार पहीया वाहन,आटो व अलग अलग चौक-चौराहा पर लगाने वाले ठेला से हमेशा जाम की स्थित बनी रहती थी।सीओ बासुदेव राय ने बताया इस तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्यालय के मुख्य पथ पर चलाया जा रहा है, ताकि सड़कों पर आवागमन बिना किसी रुकावट के हो सके।चौक-चौराहा और मोड़ पर लगने वाले ठेला और वाहन पर भी कार्रवाई होगी
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating