युक्रेन रूस की जंग में भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। नवीन के दोस्तों का कहना है कि यह घटना तब हुई, जब वे ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे ताकि वह पश्चिमी सीमा पर पहुंच सकें।
भारतीय छात्रों की ओर से दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से भी छात्र की मौत की पुष्टि की गई है। अरिंदम ने ट्वीट कर कहा, ‘हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक भारतीय छात्र को खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।
मंत्रालय ने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और सहानुभूति रखते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि विदेश सचिव की ओर से रूस और यूक्रेन के राजदूतों को समन जारी किया गया है। दोनों देशों से मांग की गई है कि भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की जाए। खारकीव और अन्य शहरों में अब भी कुछ भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इंडियन एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के काम में लगेंगे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
रामायण ट्रेन दिल्ली से शुरू हुई। India Top Luxury Tourist Train। IRCTC Ramayan Express Train Journey
श्री रामायण यात्रा ट्रेन फिर चली। पर्यटकों में ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटन ट्रेन श्री रामायण यात्रा काफी लोकप्रिय...
शादी के 20 दिन बाद दुल्हन ने दिखाया लुटेरी चेहरा!
खबर ऐसी है जिसे जानना आपके लिए जरूरी है , क्योंकि ऐसी घटना आपके साथ घट जाए तो तो आपके...
दुल्हन को लेने जा रहा दूल्हा समेत 9 की मौत
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
Rajsthan accident news, rajasthan chambal nadi accident, बराती गाड़ी नदी में डूबा, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत, राजस्थान चंबल
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
दुल्हन करती रही इंतजार और दूल्हा गहने-कैश लेकर हुआ फरार
खूबसूरत अदाओं से दूल्हे को लुभा कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने सुने होंगे लेकीन अब इसका...
शादी करके लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में दुल्हन का घूंघट उठाकर देखा तो उड़े होश, आ गया सदमे में
भरतपुर में फर्जी शादी कराने वाली शातिर गैंग ने एक युवक के अरमानों पर पानी फेरते हुये उसके साथ बड़ी...
Average Rating