मुखिया स्वीटी वर्मा ने गढ़वा जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर शिक्षक नियुक्त करने की मांग!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- मड़वनिया पंचायत मुखिया स्वीटी वर्मा ने जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा को आवेदन देकर पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय कोरगा एवं जुडवनिया में एक -एक सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन करने की मांग की है। दिये गए आवेदन में मुखिया ने लिखा है कि उक्त दोनों विद्यालयों में केवल एक- एक सहायक अध्यापक कार्यरत है। विद्यालय प्रभार में होने के कारण उक्त सहायक अध्यापक भी प्रायःविभागीय कार्य से बाहर रहते है। जिस कारण उक्त दोनों विद्यालयो में शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। विदित हो कि नव प्रावि कोरगा में 148 एवं जुडवनिया में128 बच्चे नामांकित है। मुखिया ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल उक्त दोनों विद्यालयों में एक- एक सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन करने की मांग की है। जिस पर डीएसइ ने विधि सम्मत करवाई का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुखिया ने मंगलवार को सम्पन्न हुई पंचायत समिति की बैठक में भी उक्त मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating