मोटरसाइकिल एवं कार के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग हुए घायल!
भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के भंडारिया गोदरमाना सड़क जनेवा गांव में मोटरसाइकिल एवं कार की आमने-सामने टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अनीश कुजूर एवं गुलाबी केरकेट्टा घायल हो गए। दोनों घायलों में को रामानुजगंज संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है । जानकारी के अनुसार भंडरिया प्रखंड के जमौती गाँव निवासी अनीश कुजूर एवं गुलाबी केरकेट्टा मोटरसाइकिल से रविवार को साप्ताहिक बाजार गोदरमाना जा रहे थे। इस दौरान जनेवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में अनिस कुजूर का दाहिना पैर टूट गया। और सिर में चोट लगी है। जबकि गुलाबी केरकेट्टा का दोनों हाथ पांव और चेहरा में गहरा चोट लगा है। लोगों ने बताया कि शराब के नशे में ड्राइवर कार चला रहा था। इस कारण नशे के हालात में कार अनियंत्रित हो गया। और मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल टूट कर खराब हो गया है । भंडारिया पुलिस दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बरामद कर थाना ले आई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है । दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने कार को रोकने की कोशिश की परंतु कार्यचालक कार लेकर भागने में सफल रहा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating