सूर्य मंदिर नारायण वन छठ घाट का पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण!
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर के नारायण वन में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। वही तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार और थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने नारायण वन छठ घाट पर स्नान के लिए लगे झारना, पेयजल, मंदिर परिसर की साफ-सफाई,डेकोरेट, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरा और लाइटिंग की व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा की नारायण वन छठ घाट पर छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा। उन्होंने मंदिर विकास समिति को 101 वोलेंटियर को चयन करने का निर्देश दिया। ताकि मेला व्यवस्था में शांति व्यवस्था बनाये रखने में वोलेंटियर प्रशासन को सहयोग करें।इस मौके पर मंदिर अनुशासन समिति के बबलू सिंह,पंकज सिंह, मंदिर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सचिव रविकांत चंद्रवंशी,बिकास सिंह, संदीप कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, जयराम पासवान, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating