अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना
पांच राज्यो में संपन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है।जिसमें छत्तीसगढ़,राजस्थान में काग्रेस पार्टी की हार के बाद भाजपा को बहुमत तथा मध्यप्रदेश में भाजपा पर लोगों ने दुबारा भरोशा जताया है।जीत के जश्न मनाए जा रहा है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पेपर लीक,भर्ती घोटाला और बहन -बेटियो पर किए गए आत्याचार काग्रेस पर भारी पड़ी।राजस्थान में बहु-बेटियों को न्याय दिलाने,पेपर लिक,युवाओ के रोजगार को लेकर अभाविप के द्वारा 185 किलोमिटर लंबी निकाली गई न्याय यात्रा काग्रेस पार्टी और अशोक गहलोत सरकार पर भारी पड़ गई।
याज्ञवल्क्य शुक्ल नें फोन पर बात करते हुए कहा की । राजस्थान में काग्रेस और अशोक गहलोत के सरकार में पांच वर्षों में 38 हजार से अधिक बहन-बेटियों के साथ आत्याचार हुआ।80 प्रतिशत मामले दर्ज नही किए गए।बहन-बेटियों पर आत्यार के मामले में कई मंत्री और विधायक के बेटे और संगे -संबंधी आरोपी है।सरकार कोई कार्रवाई नही किया।रीट घोटाला और 19 बार से अधिक पेपर लिक ने युवाओं को सरकार बदने को विवस कर दिया।इसी प्रकार के मामले छत्तीसगढ़ में भी रहे है।काग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में सीजीपीसी घोटला हुआ।कम अंक वाले डीप्टी कलेक्ट बन गया जबकि अधिक नंबर वाला युवा न्याय के लिए भटक रहा है।फर्जी भर्ती के सहारे सीए के बेटी को सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त कर दिया गया।कैंपस में अराजकता तथा युवाओं से रोजगार के नाम पर वादाखिलापी ने दोनों स्थानों पर सरकार बदलने महत्वपुर्ण भूमिका में रही।उन्होंने कहा कि सरकार किसी की रहे अगर नवजवान को शिक्षा और रोजगार ,बहन-बेटियों को सुरक्षा और संम्मान देनें में कोताही करती है तो अभाविप हमेशा संघर्ष के लिए तैयार है।राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्र विरोधी ताकतों को युवाओं ने सरकार से हटाने का काम किया है।
इन राज्यो के चुनाव परिणाम का झारखंड में क्या राजनीतिक असर होगा के सवाल पर याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि झारखंड में भी काग्रेस यानी क्रप्सन पार्टी के सहयोग से झामुमो सत्तासीन है।जहा के युवाओं को रोजगार नही मिला,रोजगार भत्ता नही मिला,कैंपस से अराजकता समाप्त नही हुई।पूर्वोत्तर झारखंड में लव जेहाद और धर्मांतरण पर रोक नही लगी।जहा बेटियों को टुकड़ो में बाटने जैसे जगन्य अपराध सरकार के संरक्षण में किया जाता है।ऐसी सरकार को भी रहने की कोई आवश्कता नही है।झारखंड वासी में बदलाव के मुड में है।यहां भी बदलाव होगा।
Read Time:4 Minute, 7 Second