0 0
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की परम्परागत सीट रही है यहां से कांग्रेस अपना प्रत्यासी देगी- प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 30 Second



विशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा(गढ़वा ):दिन शनिवार को कोचेया पेट्रोल पंप स्थित गढ़ के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर ओबेदुल्ला हक ने किया तथा मंच का संचालन खरौंधी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश बैठा ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की कार्यकर्ताओ की मेहनत से भवनाथपुर विधानसभा की परंपरागत सीट को लड़ कर जितने का कार्य करेंगे.
उन्होंने कहा कि किसी नेता का चाहे कितनी भी पहुच हो.जो टिकट के काबिल होंगे उन्हें ही टिकट मिलेगा।
उन्होंने कहा की कार्यकर्ता द्वारा सूचना मिली है,भवनाथपुर डोलोमाइट माइंस की आवाज उठाया जाएगा.
उन्होंने कहा की देश मे लोग डर और खौफ की जिंदगी जी रहे है. देश मे नफरत फैला कर चुनाव जितने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो अपनो की गांरटी नही ले सकता. वह देश की गांरटी लेने की बात करते है. उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अपनो को खो कर देश को बचाने में लगी है.
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश मे हिन्दू मुस्लिम कर देश मे लोगो को बाटने में लगे हुए है. देश मे युवा रोजगार के लिए दर – दर भटक रहे है.

वही पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा की हमारी लड़ाई भाजपा से नही अपने ही लोगो से है. कुछ लोग कांग्रेस को बरगला कर नगर गढ़ एवं कधवन गढ़ में सत्ता रखने का कार्य करते है. पांच बार दल बदलने वाले लोग को पार्टी से दूर रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नेहरू जी के समय भवनाथपुर में एशिया का सबसे बड़ा डोलोमाइट माइंस था. लेकिन यहां के नेता अपनी नेतागिरी चमनाने में माइंस को बंद करा दिया.
उन्होंने कहा की झामुमो गठबंधन में है लेकिन भवनाथपुर विधानसभा में कांग्रेस ही रहेगा.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक़, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे, प्रदेश महा सचिव मदन मोहन शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह, उदय नारायण तिवारी, सुर्यकांत शुक्ला, जिला महासचिव सुशील चौबे, बीस सूत्री अध्यक्ष सैलेश चौबे, सैलेन्द्र प्रताप देव सहित कई कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे.

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress