झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कोचेया में नौ को होगा आगमन,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा: 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने कहा कि 9 दिसंबर दिन शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा का गढ़वा में आगमन होने जा रहा है। गढ़वा में रंग का मोड़ के पास जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मेराल,रमना में भी जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रमना (टेढ़ी पुल)के पास से बाइक रैली के साथ बिशुनपुरा के कोचेया मोड़ पेट्रोल पंप के पास पहुंचेंगे। तत्पश्चात 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव के आम बागान में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष के साथ औपचारिक बैठक सहित मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। मौके पर मोबिन अंसारी, जबित मेहता, शिवप्रसाद यादव, देवनारायण यादव,सुरेश राम, हंसराज सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating