Read Time:1 Minute, 2 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड के सदर पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया दुलारी देवी के द्वारा गरीब असहाय,वृद महिला और पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया दुलारी देवी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए कंबल को गरीब असहाय,वृद लोगों के बीच वितरण किया गया है। कंबल मिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अभी 160 लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है। और सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेज कर लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। मौके पर, पंचायत सेवक, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य, और काफी संख्या ग्रामीण मौजूद थे।