0 0
रमना थाना क्षेत्र में महिलाओं को ऋण दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला आया प्रकाश में! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 0 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना थाना क्षेत्र के मंझिगावा और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के महिलाओं को ऋण दिलाने के नाम पर लाखों ठगी का मामला प्रकाश में आया है।मामला प्रकाश में आने के बाद रमना थाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा नें सुधा सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ कर दिया है।मंझिगांवा निवासी सुधा सिंह नें रमना थाना में सोमवार को मामला दर्ज कराया है।सुधा सिंह नें बताया कि urrite financial service pvt ltd के पिन्टू सिंह और महेश्वर मोर्या नामक दो कर्मी के द्वार 30 नवंबर को गांव पहुच कर कंपनी और उसके स्किम के बारे में बताते हुए कहा कि 4600-4600 सौ बीमा राशी जमा कराने पर एक लाख का ऋण मिलेगा। 8 दिसंबर को रमना मानदोहर स्थित कंपनी के कार्यालय में मेरे साथ 17 लोगों नें बताए गए बीमा राशी 4600-4600 जमा करा दिया।इसके अलावें गांव के करीब 50 अन्य लोग भी बीमा राशी जमा कराए है।सभी को कागजी खानापूर्ति करते हुए पासबुक देते हुए कहा गया कि 10 दिसंबर तक एक-एक लाख रुपए ऋण का पैसा खाता में चला जाएगा ।पैसा नही आने पर संपर्क किया गया। पिन्टू सिंह और महेश्वर मौर्या का मोबाईल बंद पाया गया।सोमवार को जब कंपनी के मानदोहर स्थित कार्यलय पहुंचे तो ताला बंद कर कंपनी के दोनों कर्मी फरार हो गए।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress