आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
पिपरीकला पंचायत के बाजार स्थित मैदान में गुरुवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारम्भ जीप सदस्य शम्भु राम चन्द्रवंशी, प्रमुख दीपा कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, अंचल अधिकारी बासुदेव राय, बीडीओ हीरक मन्ना केरकट्टा, उपप्रमुख कविता देवी, मुखिया सुसीला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
शिविर में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, खाद आपूर्ति, राजस्व, मनरेगा, अबुआ आवास, 15 वे बीत,
सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल का लगाए गये थे.
अबुआ आवास योजना स्टॉल पर ग्रामीणों की काफी भीड़़ देखी गयी।
इस दौरान जेएसलपीएस के द्वारा 6 महिला समूह के बीच 9 लाख रु का चेक दिया गया.
वही दस असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया.
इस मौके पर जीप सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सदस्य शम्भु राम चन्द्रवंशी ने कहा की सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जारहा है.
वही विधी व्यवस्था को लेकर थाना एएसआई ज्वाला सिंह अपने दलबल के साथ उपस्थित थे.
इस मौके पर झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सीआरपी महेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधी अशोक पासवान, संजय चन्द्रवंशी, पंचायत सेवक रामप्रवेश सिंह, जगदीस राम, मुकुल कुमार, अजय पाल, एजाज आलम, पंकज कुमार, जयप्रकाश कुमार सहित कयी ग्रामीण उपस्थित थे.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating