थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा पिकनिक स्पॉटो पर रहेगी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -नए वर्ष में थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पिकनिक स्पॉटो पर पैनी नजर रहेगी।उक्त बातें रमना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को थाना कार्यालय में कहा है। उन्होंने बताया की थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉटो पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी सभी पिकनिक स्पॉटो पर पुलिस सुरक्षा बल की तैनाती की जायेगी।उन्होंने बताया की क्षेत्र में गस्ती किया जाएगा।बेवजह शराब पीकर घूमने वाले पर अंकुश लगाने तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।उन्होंने कहा की इस दौरान सड़क सुरक्षा को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाई जायेगी।उन्होंने वाहन चलाने वाले लोगो से अपील करते हुए कहा की मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेंट पहन कर चलें ।ट्रिपल लोडिंग नही चले, शराब पीकर वाहन नही चलाए,
नियम के विरुद्ध चलने वाले पर पुलिस निश्चित रूप से करवाई करेगी।थाना प्रभारी ने कहा की आने वाले एक जनवरी को नए वर्ष के उपलक्ष्य में अपने घर परिवार के साथ सुखी संपन्न से नए साल को मनाएं अगर पिकनिक स्पॉटो पर घूमने के लिए जाते है तो खुद से सतर्क रहें और अपने परिवार व अपने बच्चे पर नजर बनाएं रखें।उन्होंने नए साल पर थाना क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई दिया है
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating