विक्षिप्त को घर पहुंचाने का करें प्रयास प्रशासन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -जाको राखे साईयां मार सके न कोय। इसे चरितार्थ कर रहा है एक स्वस्थ , हिष्ट पुष्ट घुमंतू व्यक्ति ” भंवर पाल सिंह ” ।
कड़ाके की ठंड , कन कनी जारी है। लोग घर में तोशक , रजाई , गरम कपड़ा लगाने के बाद भी ठंड महसूस कर रहे हैं।
पर क्या ईश्वर का करिश्मा है। एक घुमंतू व्यक्ति विगत तीन चार माह से बस स्टैंड सर्वेश्वरी चौक रमना स्थित यात्री शेड में शरण लिए हुए है। वह अपना नाम भंवर पाल सिंह , गांव पोरा के बाद सिकंदराव , कासगंज , अलीगढ़ , उ प्र आदि जगहों का नाम बोलता है और लिखता भी है। यात्री शेड ही उसका विश्राम स्थल है। अन्य पागलों की तरह कोई हरकत नहीं करता है। स्वभाव आकर्षक है। कोई उससे बात करना चाहे तो वह ज्यादा देर तक रुकता नहीं है।यात्री शेड के समीप के लोग नंदू चाय दुकान , मनोज कुमार पेपर दुकान , मंतोस चाय दुकान , प्रदीप चाट दुकान , प्रियंका होटल आदि लोगों से प्राप्त कर वह अपना पेट भरता है। किसी के द्वारा उसे कुछ गरम कपड़ा व शाल भी उपलब्ध कराया गया है। पर इस कड़ाके की ठंड में यात्री शेड में रात गुजारना वगैर ईश्वर की कृपा सम्भव नहीं है। बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा उसे एक कंबल दिया गया था जिसे शायद भिखारी के बच्चों ने गायब कर दिया।
इस खबर के माध्यम से प्रशाशन , पुलिस , जनप्रतिनिधि , समाजसेवियों आदि से अपेक्षा किया जाता है कि सही जगह का जानकारी हासिल कर उसे उसके घर तक भेजवाने का अपने अपने स्तर से प्रयास किया जाए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating