अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का हुआ आयोजन, अशोक मेहता बने कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष!
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- 31 दिसंबर दिन रविवार को बिशुनपुरा प्रखंड के ग्राम संध्या में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का हुआ आयोजन। जहां बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने किया। मौके पर बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने सामूहिक रूप से सावित्री बाई फुले, ज्योति बाई फुले, चंद्रगुप्त मौर्य के तस्वीर पर मल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। जहां मौके पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष केलिए शिक्षक अशोक कुमार मेहता, सचिव शिक्षक मनोज मेहता, कोषाध्यक्ष अखिलेश मेहता को चूना गया। जहां शिक्षक अशोक कुमार मेहता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी कार्य को करने केलिए संगठन अति आवश्यक होता है। आज कुशवाहा समाज ही ऐसा है जो गढ़वा जिला में ज्यादा आबादी होने के बाद भी पिछड़ा हुआ है। वहीं उपस्थित चन्दन कुमार मेहता ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर का यह कथन सत्य है कि पढ़ो और लड़ो तथा उन्होंने अपने समाज में शिक्षा की बढ़ोतरी की बात कही और शिक्षा के क्षेत्र में अपने समाज के बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए। मौके पर बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, शिक्षक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक मनोज मेहता, सुमंत मेहता, चंदन कुमार मेहता, बिमलेश मेहता, अखिलेश मेहता, नवीन मेहता, श्रीराम मेहता, सुजीत मेहता, बनारसी मेहता, योगेंद्र मेहता सहित सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating