तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल, प्राथमिति दर्ज!
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारांग पंचायत के मझिगावां बजरंग बली मंदिर समीप रमना की ओर से आ रहे रमना थाना क्षेत्र के रोहिला ग्राम निवासी बिना नंबर प्लेट टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल सवार रवि कुमार (उम्र 19साल) पिता अवधविहारी साह का बिशुनपुरा की ओर से जा रही तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक RJ11GB 9512 की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय लोगों ने घायल रवि कुमार को तुरंत रमना सरकारी अस्पताल ले गए। वहीं मौके से कंटेनर ट्रक ड्राईवर फरार हो गया है। जहां दुघर्टना की सूचना पर पहुंची बिशुनपुरा पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। इधर दुर्घटना में रवि कुमार के सर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसकी अच्छी ईलाज हेतु रमना से गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसकी ईलाज चल रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बारे में बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि उक्त दुर्घटना में कांड संख्या 61/23 के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating