0 0
दोषरहित प्रणाली सुनिश्चित करे एनटीए : अभाविप - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूजीसी नेट परीक्षा में कुछ विषयों की जारी उत्तर कुंजी ( आंसर की) में पचास प्रतिशत से अधिक उत्तर गलत होने पर संज्ञान लेकर, तत्काल सुधार किए जाने की मांग को लेकर यूजीसी एवं एन टी ए को पत्र लिखा है। साथ ही अभाविप ने मांग की है की आवेदन से लेकर परिणाम जारी होने तक आने वाली सभी अनियमितताओं पर ध्यान देते हुए पूरी प्रक्रिया को गलती रहित बनाया जाए। अभाविप का मानना है की इस प्रकार की गंभीर अनियमितताओ से छात्रों के समय एवं भविष्य दोनो ही संकट में आते हैं। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा में बार बार इस प्रकार गंभीर अनियमितताओं का आना दुर्भाग्यपूर्ण एवं अस्वीकार्य है। जहां देश एनईपी के माध्यम से देश में शिक्षा क्षेत्र में व्यापकता एवं अवसरों का निर्माण कर रहा है, वहीं एनटीए द्वारा परीक्षाओं में इस प्रकार की अनियमितताएं छात्रों के भविष्य को अधर में डालने वाली हैं। अभाविप यह मांग करती है की तत्काल संज्ञान में लेकर एनटीए द्वारा इन अनियमितताओं को दूर करना चाहिए साथ ही आवेदन से लेकर परिणाम आने तक की पूरी प्रक्रिया को दोषरहित बनाने के लिए प्रभावी रणनीति बनानी चाहिए ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न होने पाए।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress