0 0
11 मुस्लिम कन्याओं का निकाह कराएगा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 20 Second




गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा आगामी 7 फरवरी को 11 मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक विवाह करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक किया। बैठक में गया जिला के संरक्षक मौलाना उमर नूरानी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों को लेकर लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। बीते 6 दिसंबर को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का जो संस्था के द्वारा बीड़ा उठाया गया था। वह सभी के सहयोग से सफल रहा इसी को देखते हुए संस्था के द्वारा आगामी 7 फरवरी को छतरपुर झलवा गांव स्थित कन्या का सामूहिक विवाह करने के लिए संस्था बीड़ा उठाई है। जो संस्था के द्वारा धूमधाम से निकाह कराते हुए विदाई स्वरूप सामग्री देकर विदा कराया जाएगा। संस्था के संरक्षक उमर नूरानी ने कहा कि संस्था के द्वारा लगातार बाल विवाह दहेज प्रथा भ्रूण हत्या जैसी कुर्तियां को बंद करने के लिए संस्था लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में संस्था का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी को झलूवा छतरपुर स्थित गांव में असहाय निर्धन 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में बगदाद शरीफ के अली इवे हमूद अलअरबी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिन किन्हीं असहाय निर्धन कन्याओं की विवाह करने में असमर्थ है। वह कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के संस्था के कार्यालय में आकर संपर्क करें। संस्था उन्हें विवाह कर कर विदाई स्वरूप घरेलू सामग्री प्रदान करेगी। इस अवसर पर संस्था के सह सचिव हसीबुल्लाह अंसारी, एनुअल हक अंसारी, मोहम्मद संजर, जुबेर आगम अली, अकरम, रहमत अंसारी, हाफिज नूर आलम, नवाब अली, अकील अहमद, हाजी मौलाना, खुर्शीद अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, रशीद अंसारी, मोहम्मद आसिफ, सिराज अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress