0 0
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिशुनपुरा मे जश्न का माहौल, जुलूस में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 41 Second



विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा: अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न संगठन एवं सनातनी हिंदू भाइयों के द्वारा शोभायात्रा के साथ भव्य जुलूस निकली गई।
जुलूस में कमेटी के सदस्यों सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु भक्त भगवा झंडे के साथ परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुये। यह जुलूस बाकी नदी तट नवनिर्मित सूर्य मंदिर से चलकर गांधी चौक, शंकर मोड़, चक- चक मोड, गांधी चौक होते हुए पोखरा चौक स्थित श्री विष्णु मंदिर के प्रांगण तक पहुंचा।
इस शोभायात्रा सह जुलूस में पूरे रास्ते जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। जुलूस में आए लोग जगह-जगह पर तलवार भाले एवं डंडे से करतब दिखाते चल रहे थे। साथ ही खूब पटाखे फोड़े गए।
जुलूस में बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा, एएसआई अजीत कुमार गिरी अपने दल बल के साथ लीड करते नजर आए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित लोगो ने बताया कि हम लोगों के लिए 22 जनवरी दिवाली और दशहरा से कम बड़ा पर्व नहीं है। कई साल के बाद अपने जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान हो रहे हैं। जिसे लेकर बिशुनपुरा ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातनी हिंदू भाइयों के द्वारा जुलूस निकाला जा रहा है। हम सभी आसपास के मंदिरों में पूजा -अर्चना सहित दिए जलाकर जश्न मना रहे हैं। आज का दिन हम सभी लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दवनकारा जय झारखंड युवा कमेटी के द्वारा बिशुनपुरा के हर चौक- चौराहों पर भव्य शोभायात्रा के साथ जुलूस आकर्षक ढंग से निकली गई। जहां बच्चे, बूढ़े, नौजवान जय श्री राम के नारे लग रहे थे। जय श्री राम के नारे से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक मेहता, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, रंजन कुमार गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, डॉ महेंद्र कुमार गुप्ता, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, डॉ सीताराम, मुन्ना गुप्ता, हीरा प्रसाद गुप्ता, श्री राम, पृथ्वी नाथ पाल सहित हजारों श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress