0 0
राहुल गांधी के गढ़वा आगमन पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर हुई बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 43 Second


ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट


साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था आदि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया निदेश

माननीय सांसद राहुल गांधी का गढ़वा परिभ्रमण के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा को लेकर बैठक करते हुए किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त, शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा की गई। मिले जानकारी के अनुसार माननीय सांसद श्री गांधी का गढ़वा परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रारंभिक स्थल रंका प्रखंड के गोदरमाना में निर्धारित है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से सक्रियता बरतने की बात कही गई। रंका प्रखंड के गोदरमाना कार्यक्रम स्थल से परिभ्रमण करते हुए माननीय सांसद का गढ़वा शहर अंतर्गत विभिन्न स्थानों यथा- पुरनचंद चौक टंडवा, पेट्रोल पंप टंडवा, रंका मोड़, आर गुप्ता मेडिकल स्टोर, विजय जनरल स्टोर एवं मंझिआंव मोड़ जैसे स्थानों पर भी शिरकत करने की सूचना प्राप्त है, जिसे देखते हुए सुरक्षा मानकों के तहत उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त शहर के विभिन्न स्थानों पर भी विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। साथ ही शहर अंतर्गत विशेष साफ सफाई, व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था व अन्य आवश्यक विन्दुओं पर सक्रियता के साथ विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। बैठक के दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता गढ़वा मतियस विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, सिविल सर्जन डॉo अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका, प्रखंड विकास पदाधिकारी व्वन अंचल अधिकारी, रंका, जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारी, विभिन्न पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी, रंका, फूड सेफ्टी ऑफिसर, एनएच के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, मानस सिन्हा, जिला कार्यक्रम प्रभारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गढ़वा एवं कार्यक्रम प्रबंधन से संबंधित लोग उपस्थित थें।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress