स्कूल बस के धक्के से अधेड़ की हुई मौत!
गढ़वा जिला के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया गाँव निवासी बसंत जायसवाल को स्कूल बस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज हेतु भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वही रांची जाने के क्रम में बसंत जायसवाल कि रास्ते में ही मौत हो गई। वही घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बसंत जायसवाल सोमवार की शाम में बलिगढ़ गाँव स्थित मोटंगवा मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े थे, तभी स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सड़क किनारे खड़े बसंत जायसवाल को पीछे से जोरदार धक्का मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दे बसंत जायसवाल एक ईमानदार छवि के पुराने नेता थे। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को रोक दिया है। स्कूली बस मुकुंदपुर निवासी शिवबरण साह का बताया जा रहा है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating