रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने झामुमो का थामा दामन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पार्टी में किया शामिल
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका। अनुमंडल प्रखंड मुख्यालय स्थित रंकाकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने शुक्रवार को गढ़वा विधायक सह झारखण्ड सरकार के पेयजल स्वच्छता मद्य पान निषेध मंत्री मिथिलेश ठाकुर के रांची स्थित आवास पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी का दामन थाम लिया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने राजेश कुमार मद्धेशिया को माला व झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर झामुमो पार्टी में शामिल किया। झामुमो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बारे में पूछने पर मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने आजाद सिपाही को बताया कि उन्होंने गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी के विचारों तथा इनके द्वारा पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे सर्वांगीण विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो पार्टी में शामिल हुआ हूँ। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य के झामुमों सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है , उन सभी योजनाओं का लाभ जनता को मंत्री मिथिलेश ठाकुर सेवा भाव से कर्मठता पूर्वक दिलाते हैं। और जनता के साथ किए गए अपनी सभी वादा पूरा करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए कार्य एवं जनता की सेवा विकास करते रहूंगा। इस मौके पर खरडिहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो रंका युवा अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू यादव, चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता, मानपुर मुखिया हासिम अंसारी, सोनदाग मुखिया प्रतिनिधि हेमंत पासवान, सिरोईखुर्द मुखिया करम दयाल सिंह, विश्रामपुर मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो रंका प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित काफी संख्या में मुखिया व प्रतिनिधि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating