0 0
पंडी नदी पर हो रहे पुल निर्माण में बरती जा रही हैं घोर अनियमितता - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 54 Second

विवेक मिश्रा की रिर्पोट

कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला गांव स्थित पंडी नदी पर पुल निर्माण में घोर अनियमितता बरतें जाने का आरोप लगाते हुए जनता द्वारा काम बंद करा दिया गया। घटहुआं कला पंचायत सचिवालय के समीप पंडी नदी पर पुल निर्माण के शुरुआती दौर में ही संवेदक द्वारा अनियमितता व लापरवाही बरती जा रही हैं। 2 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा हैं। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर में निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहां की प्रारंभ में ही पुल निर्माण कार्य में जब अनियमितता बरती जा रही हैं तो पता नहीं आगे क्या होगा। इसका भविष्य कितना बजबूत होगा यह सोचने की चीज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरसीसी से पूर्व पीसीसी होना चाहिए। जबकि ऊही जेसीबी द्वारा दो बकेट छर्री डाल कर डेढ़ ट्रेक्टर बालू में 10 बोड़ा सीमेंट का मिश्रण कर मजदूरों द्वारा सुखा मशाला ही डलवा दिया गया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मेट्रोमेटिक में जंगरोधक सीमेंट का उपयोग किया जा रहा हैं। इस प्रकार घटिया कार्य होते देख ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल का निर्माण बार–बार नहीं होता हैं। 75 साल बाद चिरप्रतीक्षित मांग के बाद योजना आई हैं। यह भी डूबांट खाता में चला गया तो फिर सदियों तक लोग नदी में डूबते उतरते रहेंगे इसलिए पुल का निर्माण कार्य मजबूती के साथ होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पुल निर्माण कार्य में उपयोग होने के लिए जंग लगा हुआ छड़ आया है। साथ ही पुल निर्माण कार्य में उपयोग करने के लिए अल्ट्राटेक, जंगरोधक, पेपर, बैग पॉवर सहित 3–4 प्रकार का सीमेंट आया हैं। ग्रामीणों ने नया छड़ उपयोग करने का निर्देश दिया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंडी नदी दो गांव को विभाजित करती हैं। एक ओर घटहुआं कला तो दूसरी ओर राजा घटहुआं इसके साथ ही दर्जनों गांव के ग्रामीणों का हमेशा आना जाना लगा रहता हैं। जिसका रास्ता भी बाधित है। जबकि डाईवर्सन भी बनाना चाहिए था। जिससे लोगों का आवागमन बाधित न हो। पुल निर्माण में अनियमितता बरतें जाने पर विरोध जताने वालों में उपमुखिया संतोष कुमार गुप्ता, संजय साह, जयमंगल राम, अरुण गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, संजय मेहता, सुरेश साह, ललन बैठा, उपेंद्र पासवान, सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों का नाम सामिल हैं। उक्त सभी लोगो ने वरिय पदाधिकारियो से गुणवत्तापूर्ण पुल निर्माण कराए जाने की मांग की हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress