0 0
विशुनपुरा में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, भक्तिमय का रहा माहौल! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 0 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा प्रखंड के पोखरा चौक स्थित प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर के 17वीं वार्षिकोत्सव को लेकर दिन शुक्रवार के सुबह से 24 घंटे के अखण्ड कीर्तन समाप्ति के बाद 16 मार्च दिन शनिवार को श्री विष्णु भगवान के शोभा यात्रा के साथ-साथ कलश यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव ने पूजा अर्चना कर सोभा यात्रा के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया.

वही सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के द्वारा संध्या मोड़ के पास भगवान श्री विष्णु की शोभा यात्रा को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर लाल चौक होते हुए मेन रोड विशुनपुरा, थाना के समीप बांकी नदी तट पर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का पवित्र जल को भर कर पुन: मुख्य सड़क होते हुए अपर बाजार, गांधी चौक, पुरानी बाजार पहुंचे. जहां शिव स्थान पर पूजा अर्चना कर पुन: पोखरा चौक पहुच कर शिव स्थान पर जलाभिषेक किया गया.

कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में आस पास के विभिन्न गांव से आये हजारो श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली गयी.
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नारायण-नारायण आदि जयकारे लगाते चल रहे थे. वंही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया.
इस दौरान जगह जगह भगवान की शोभायात्रा में पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओ पर पुष्प की वर्षा किया गया. इस दौरान विशुनपुरा मुख्यालय में भक्ति भाव का माहौल बना हुआ था.

इसके पूर्व मुख्य अतिथी अनंत प्रताप देव ने कहा कि विशुनपुरा का विष्णु मंदिर पूरे पलामू प्रमंडल में आकर्षण का केंद्र है.

वही मंदिर में कलश स्थापना प्रभाकर धर दुबे जी द्वारा सम्पन्न कराया गया.

वहीं शोभायात्रा में विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

इस मौके पर विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव नवल किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, उपसचिव प्रभु राम, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, गौरीशंकर गुप्ता, बिशुनपुर मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, सुरेश भंडारी, भोलानाथ साहू, ओमप्रकाष गुप्ता, संजय गुप्ता, युगेश्वर राम, श्याम सुंदर राम, सचिन गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, संजय चन्द्रवँशी, सहित कमिटी के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में हजारो श्रद्धालु सामिल थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress