श्री महावीर मंडल की बैठक आयोजित, पुनः अध्यक्ष बने कंचन, महिला मंडली का भी हुआ गठन

श्री महावीर मंडल की बुधवार को मझिआंव मोड़ पर कंचन साहू के आवास के समीप श्री महावीर मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नये पदाधिकारियां का चयन किया गया। साथ ही महिला मंडल का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से कंचन साहू को श्री महावीर मंडल का पुनः अध्यक्ष बनाया गया। जबकि पवन जायसवाल को उपाध्यक्ष, सुनील केशरी को सचिव एवं उपेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही नवगठित महिला मंडल में डेजी गुप्ता को अध्यक्ष बनाया तथा प्रतिभा सौर्य को सचिव बनाया गया। बैठक में धूमधाम से रामनवमी पूजा मनाने एवं महिला मंडली के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल सहित अन्य अखाड़ों के साथ समन्वय स्थापित कर एक साथ भव्य रामनवमी जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार पूरे शहर को एलईडी लाइट एवं महावीरी झंडा से सजाया जाएगा। साथ ही 16 अप्रैल को महिला मंडली के द्वारा मंगलवारी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा चिनियां मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर से निकलकर मेन रोड होते हुए रामलला मंदिर में संपन्न होगी। जबकि 17 अप्रैल को विभिन्न अखाड़ों और समितियां द्वारा जुलूस, झांकी आदि का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उक्त सहित रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के संरक्षक मुरली श्याम सोनी, अध्यक्ष उमेश कश्यप, नंदकुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश केशरी, पीएन गुप्ता, दीपक तिवारी, सरदार रणवीर सिंह, मंटू मालाकार, पूनम कांस्यकार, अनिल सोनी, राजकुमार गुप्ता सहित श्री महावीर मंडल के सभी सदस्य गण मौजूद थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating