पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी
आश्वासन के बाद गुलाम जिलानी ने 22 दिन बाद तोड़ा अनशन

अपनी साली नूरसबा वीबी की हत्या की जांच की मांग को लेकर छह मार्च से सहिजना मोड़ पर अनशन पर बैठे गुलाम जिलानी ने बुधवार को अपना अनशन तोड़ दिया भाजपा नेता सह पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भासपा के अध्यक्ष याकूब इकबाल, आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़वाया। इसके पूर्व आंदोलनरत गुलाम जिलानी के समर्थन में आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, याकूब इकबाल, शंकर प्रताप विश्वकर्मा आदि ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय से मुलाकात कर हत्या के जांच की मांग को लेकर वार्ता की। इस दौरान 10 बिंदूओं पर जांच की मांग की गयी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर वे इस मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कारवाई करेंगे। इस साकारात्मकवार्ता के बाद गुलाम जिलानी ने संध्या में जूस पीकर अपना अनशन तोड़ दिया।
मौके पर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये और सच्चाइ सामने आनी चाहिये। उन्होंने कहा कि नूर सबा वीबी की बेरहमी से हाथ-पैर तोड़कर हत्या की गयी थी और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि नूरसबा वीबी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सह मंत्री जिन्होंने मुस्लिम समाज के 70 हजार लोगों का वोट प्राप्त हुआ है, उन्होंने एक बार भी गुलाम जिलानी के अनशन की सुधी लेना उचित नहीं समझा। जबकि दूसरे कामों के लिये वे इसी रास्ते से आना-जाना कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रिंकू तिवारी, कृष्णा चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating