Read Time:1 Minute, 1 Second
विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल पर पिछले चार दिनों से एक अज्ञात महिला आई हुई है। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष लग रहा है। उससे पूछे जाने पर वह कुछ भी नही बता पा रही है। वह कुछ अलग तरह की भाषा बोल रही है। यहां के लोग उसकी भाषा नही समझ पा रहे हैं। वह कहां से यहां पर आई हुई है, कोई नही बता पा रहा है। सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर रहने वाले संत महात्मा उसे खाने के लिए खाना दे देते हैं। उक्त महिला प्राचीन यज्ञ शाला में शरण ली हुई है। अगर कोई उक्त महिला से संबंधित जानकारी रखता हो तो सतबहिनी झरना तीर्थ आकर संपर्क कर सकते हैं।
