राजपूत समाज में तीव्र आक्रोश राज्य में भाजपा द्वारा लोकसभा का एक भी टिकट नहीं दिए जाने पर
विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा : राजपूत समाज से राज्य में भाजपा द्वारा लोकसभा का एक भी टिकट नहीं दिए जाने पर समाज में तीव्र आक्रोश है। इस कारण राजपूत समाज भाजपा को वोट नहीं देने के फैसले की ओर बढ़ रहा है। क्षत्रिय करणी सेना के गढ़वा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह भाजपा की सोची समझी चाल है। जिसने क्षत्रियों को जान बूझकर नीचा दिखाने की कोशिश की है। कहा कि भाजपा में शामिल क्षत्रपों पर उन्हें तरस आता है। जिन्हें अपने समाज की थोड़ी भी चिंता नहीं है। उनमें से किसी ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व को झारखंड में क्षत्रिय को एक भी टिकट देने का दबाव नहीं बनाया। कहा कि वे लोग ऐसी उपेक्षा के बाद भी भाजपा का झंडा लगाए बड़े शान से घूम रहे हैं। सवालिया लहजे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो समाज का नहीं हुआ वह राज का कभी नहीं हो सकता। झारखंड का संपूर्ण क्षत्रिय समाज आज ठगे जाने से आक्रोशित है। नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने क्षत्रिय मुक्त झारखंड बना दिया है तो हमारा क्षत्रिय समाज ने भी भाजपा मुक्त झारखंड बनाए जाने के लिए संकल्प कर लिया है। कहा कि भारत देश के प्रारंभिक इतिहास से लेकर आधुनिक भारत के लिए अपनी शहादत देनेवालों में क्षत्रियों की संख्या सबसे अधिक है। हम मातृभूमि के लिए गर्दन कटाने वाले हैं यह हमारा गौरव है। आज भी हम राष्ट्र के लिए बलिदान होने वालों में आगे रहेंगे। लेकिन राजनीति में उनकी हिस्सेदारी के सवाल पर उन्हें शून्य किया जाना वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि भाजपा मुक्त झारखंड बनाए जाने की दिशा में इस समाज के कदम बढ़ चुके हैं। शीघ्र ही प्रखंड, जिला व प्रमंडल से लेकर प्रदेश स्तर पर इस अति महत्वपूर्ण विषय को लेकर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, श्रवण सिंह एवं अमरदीप सिंह उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कांडी मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन जारी
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6...
कांडी प्रखंड में नारायण यादव को मिला प्रमुख का प्रभार
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। कांडी प्रखंड कार्यालय पर सोमवार का प्रमुख नारायण यादव ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने...
नैना बार में कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है पुलिया
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनाबार के पुलिया बड़ी घटना की अंजाम कभी भी दे...
बरडीहा में जनसभा:क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- ब्रह्मदेव प्रसाद
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बुधवार को बरडीहा में जनसभा को...
सनराइज क्लब गम्हरिया में सुंदरबंध छठ घाट पर सामूहिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। रविवार को सनराइज क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष श्री अजय प्रसाद यादव जी की अध्यक्षता...
62 वर्षीय जय किशुन मिस्त्री ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली
विवेक मिश्रा की रिर्पोट गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के देवडीह गांव निवासी लगभग 62...
Average Rating