0 0
मुखिया ने निजी खर्च से अपने पंचायत में बनवाया खेल मैदान! - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 29 Second

केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह ने शनिवार को ताली गांव के पंडा नदी किनारे निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगाकर खेल मैदान का निर्माण कराया। मुखिया मुंगा साह ने कहा की ताली गांव में खेल मैदान नहीं रहने से बच्चों को खेलने में दिक्कत होता था।खेल मैदान निर्माण कराने का मांग क्रिकेट खेलने वाले बच्चों द्वारा किया जा रहा था।अब गांव में खेल मैदान का निर्माण होने से इस गांव के बच्चे भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारेंगे और अपनी अलग पहचान बनायेंगे।मुखिया ने कहा की बहुत जल्द इस ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराकर पंचायत क्षेत्र के बच्चों को खेल प्रदर्शन करने का मौका दिया जायेगा।इस अवसर पर वार्ड सदस्य संतोष पासवान, पिंटू सिंह, अरूणजय कुमार, राम नारायण सिंह, गुप्तेश्वर साह, कमलेश कुमार गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress