कस्तूरी विमर्श शोध पत्रिका का हुआ विमोचन!*
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
आज 30 मार्च को बेथेसदा वुमेन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, रांची में कस्तूरी विमर्श शोध पत्रिका का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कस्तूरी विमर्श पत्रिका का विमोचन जी० ई० एल० चर्च के अध्यक्ष सह मॉडरेटर मि० जॉन डोंग एवं नेसा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रियतमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया गया।
मि० जॉन ने कहा कि शिक्षा के विकास हेतु शोध आवश्यक है, जिससे समाज का संतुलित विकास होता है। जिसमें कस्तूरी विमर्श पत्रिका शोधार्थिओं एवं शिक्षाविदों के लिए अपने बहुमूल्य विचार रखने का स्थान प्रदान करता है।
नेसा फाउडेशन के अध्यक्ष प्रियतमा ने कहा कि नेसा फाउंडेशन शिक्षा एवं शोध के माध्यम से समाज एवं देश को सुदृढ़ करने के अपने उदेश्यों को लेकर कटिबद्ध है, यह निरंतर शिक्षा में गुणवता के लिए शोध को प्रधानता देता है। कस्तूरी विमर्श पत्रिका शिक्षक, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को अपने वैज्ञानिक विचारों को वैश्विक मंच पर साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।
इस पत्रिका के मुख्य संपादक प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कस्तूरी विमर्श बहुविषयी एवं त्रिमासिक आर एन आई, नई दिल्ली से पंजीकृत पत्रिका है। यह शोध पत्रिका के संपादन मंडल में राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों ने अपनी भूमिका निभाई। इस पत्रिका के संपादन मंडल मे भारत साहित अन्य देशों से भी अंतराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों को शामिल करने प्रक्रिया चल रही है।इस पत्रिका में प्रकाशन हेतु विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के शोधार्थियों, शिक्षक, शिक्षाविदों ने अपने महत्वपूर्ण विचार लेख के रूप में प्रस्तुत किए हैं।
इस समारोह में बेथेसदा वुमेन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव, प्रभारी प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्यों, शिक्षा सलाहकार आर एम तिवारी एवं डा विनोद कुमार राय ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस समारोह का संचालन डा. राकेश एक्का एवं धन्यवाद ज्ञापन भेंगरा जी ने किया। इस समारोह के आयोजन में सहर्ष सहयोग कॉलेज के प्राध्यापक एवं गैर शैक्षिक सदस्यों ने किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating