नए समाहरणालय भवन में आज से काम-काज हुआ प्रारंभ,


नए समाहरणालय भवन में आज से काम-काज हुआ प्रारंभ, उपायुक्त ने नए समाहरणालय भवन पहुंच नए ऊर्जा के साथ कार्य करने की कही बात।*
◆ उपायुक्त शेखर जमुआर के दिए निर्देश पर आज से कल्याणपुर स्थित नए समाहरणालय भवन गढ़वा में आधिकारिक रूप से काम-काज प्रारंभ कर दिया गया है। उपायुक्त ने नए समाहरणालय भवन पहुंच अपने कार्यालय कक्ष से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जिला प्रशासन नए समाहरणालय भवन में नए ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। लोगों को नए समाहरणालय भवन से बेहतर सेवाएं मिलने में भी आसानी होगी। इस दौरान उपायुक्त कार्यलय कक्ष में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतीयश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी संजय प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। वहीं नए समाहरणालय भवन के सभागार में पहले दिन हीं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक भी की गई। साथ हीं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यालयों का संचालन आज से सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया।




About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating