आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका:रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर रंका थाना परिसर में शांति समिति का बैठक थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक के अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।बैठक में दोनों समुदायों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कव्वाली, जलसा, रामनवमी पूजा का प्रवचन, अखंड पाठ को लेकर एक ही साथ होने के कारण आपस में समन्वय स्थापित करने पर विचार किया गया ।सदर अंजुमन कमेटी के सदस्य शोएब खलीफा ने समय शेयरिंग करने पर विचार दिया। रामनवमी पूजा समिति के विवेक कुमार चौधरी एवं रोहिणी रमन सिंह ने समन्वय स्थापित करने पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने कहा की कार्यक्रम एक साथ होने के कारण इस अवसर पर दोनों समुदाय के लोगों को निर्णय लेना होगा एवं आवेश में आकर कोई निर्णय ना ले ताकि किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाए। इस मौके पर 20 सूत्री प्रखंडअध्यक्ष अहमद अंसारी ,समिनुद्दीन खलीफा ,हाजी इकरामुद्दीन खलीफा, सुरेश पांडे , किशोर कुमार,मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ,कार्तिक पांडे ,जैनुल अंसारी ,सुनील कुमार माली ,उत्तम पांडे ,पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा देवी ,पूर्व मुखिया मालती देवी , पूर्व मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी , संजय कुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Read Time:2 Minute, 6 Second