विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां सायर देवी धाम प्रांगण में चतुर्थ वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार की रात्रि में रासलीला का मंचन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया गया। श्री कृष्ण लीला की जीवंत प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु दर्शक भावविभोर होकर देर रात्रि तक रासलीला का आनंद उठाते रहे। इससे पहले रासलीला मंच का उद्घाटन सुप्रसिद्ध चिकित्सक व गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ अनिल साह, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय भगत, मानस मंडली के संयोजक द्वारिका नाथ पांडे, प्रेमचंद प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। उस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शक श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ अनिल साह ने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा की मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप शक्ति है जिसकी भक्ति हम सभी को करनी चाहिए। डॉ साह ने कहा कि ऐसे आयोजन से धर्म, संस्कृति और संस्कार आती है। रासलीला देखकर अपने अंदर की वृत्तियों में सुधार लाने की आवश्यकता।