बिशुनपुरा व रमना प्रमुख ने की एफसीआई गोदाम की जांच,कहा मिलावटी चावल खाने से सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, डीएसओ से की लैब टेस्टिंग की मांग!
बिशुनपुरा से सुनील कुमार रवि की रिपोर्ट
जन वितरण प्रणाली में वितरण किए जाने वाले चावल में बनावटी चावल मिक्स होने की शिकायत के बाद बिशुनपुरा प्रमुख दीपा कुमारी व रमना प्रमुख करुणा सोनी ने रमना एफसीआई गोदाम की निरीक्षण बुधवार को किया।
जांच के क्रम में लगभग 20 बोरी का सैंपल लिया गया जिसमें एक अलग तरह का चावल मिक्स पाया गया।
विगत दिनों पीडीएस डीलर द्वारा जो निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है उसमें आर्टिफिशियल चावल पाया गया जिसकी शिकायत लाभुक बिशुनपुरा प्रमुख दीपा कुमारी से की तथा इसका सैंपल उपलब्ध कराया गया जिसे देख प्रमुख ने भी आचार्य व्यक्त किया और त्वरित एक्शन लेते हुए इसका सत्यापन के लिए रमन प्रखंड स्थित पीडीएस गोदाम जाकर मामले की जांच की आर्टिफिशियल चावल का मामला सही पाया गया।
बिशुनपुरा प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि उक्त मिलावटी चावल खाने से गरीबों का सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा उन्होंने डीएसओ गढ़वा को दूरभाष पर अवगत कराते हुए अविलंब जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
वही जानकारी मिलने पर पहुंची रमना ब्लॉक प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि पीडीएस चावल में मिलावटी चावल मिक्स है जिसे लेकर निरीक्षण किया गया जिसमें बनावटी चावल देखने को मिला है उन्होंने कहा कि इस तरह के मिलावटी चावल खाद आपूर्ति विभाग के द्वारा सप्लाई करना बहुत ही गलत है इस तरह के चावल खाने से गंभीर बीमारी हो सकती है जिसे वितरण को रोक लगाते हुए तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग संबंधित अधिकारी से की है।
वही खाद आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सैंपल मंगाया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating