विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल :प्रखंड स्थित बाल विकास सभागार में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा किया गया। सभी ने मृत सेविका के आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना किया।विदित हो कि रेजो हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उषा देवी की असामायिक मृत्यु विगत शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गया था। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका कुमारी स्वास्तिका एवं एकता नाथ ने बताया कि उषा देवी अपने कार्य के प्रति हमेशा जागरूक रही थी। उनकी असामायिक मृत्यु परियोजना के लिए अपूर्णीय क्षती है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिलाध्यक्ष विभा रानी, श्याम दुलारी देवी, नागवंती देवी, पुष्पा देवी, जरीना खातून, खुश्बू गुप्ता, गीता देवी, सुमन देवी, सुषमा देवी ,अजमेरुण खातून, अनिता देवी, प्रतिमा देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।