0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

रामनवमी पूजा को दिव्य और आकर्षक बनाने में श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल पिछले 17 वर्षों से अहम भूमिका निभा रहा है। इसकी जानकारी
श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने एक प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने कहा की श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल का गठन वर्ष 2007 में किया गया था।श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल का गठन  संयोजक  मुरली श्याम सोनी के नेतृत्व में किया गया था। उन्होंने कहा कि श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल का गठन के पूर्व गढ़वा में रामनवमी पूजा सीमित तरीके से मनाया जाता था। लेकिन जब श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल का गठन किया गया तो रामनवमी पूजा विस्तृत रूप में मनाया जाने लगा। वहीं दिनोदिन दिव्य व आकर्षक तरीके से यहां रामनवमी पूजा मनाया जा रहा है। जो गढ़वा जिला सहित अन्य जिला के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को यहां भव्य मंगलवारी जुलूस निकाली जाएगी। जिसमें काफी संख्या में पुरुष के साथ महिलाएं व युवतियां भाग लेंगी। मंगलवारी शोभा का आयोजन काली मंदिर से अपराह्न एक बजे किया जाएगा। जो शहर के मुख्य पथ होते हुए रामललाला मंदिर तक जाएगी। उन्होंने इस मंगलवारी शोभा में सभी लोगों को शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शहर के रंका मोड़ पर श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के द्वारा मंच का निर्माण किया जाएगा। जहां रामनवमी के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जुलूस, मानव झांकी, मूर्ति झांकी, रथ व भंडारा आयोजित करने वाले संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

मंगलवारी शोभा  में पांच सौ फीट आसमान में उड़ते हुए नजर आएंगे भगवान हनुमान:श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के संयोजक मुरली श्याम सोनी ने कहा कि मंगलवारी शोभा  के दौरान पांच सौ फीट उपर तक भगवान हनुमान उड़ते नजर आएंगे। जो गढ़वा जिलावासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं मंगलवारी शोभा  में महाराष्ट्र के 50 सदस्यीय पताका टीम भाग लेगी। जो शोभा का मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

महाआरती का आयोजन: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने कहा कि मंगलवारी जुलूस के समापन के बाद शहर के रंका मोड़
पर शाम सात बजे से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जो रात के दस बजे तक जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि महाआरती का उद्घाटन आनंद शंकर के द्वारा किया जाएगा। प्रेसवार्ता मुख्य रूप से अध्यक्ष उमेश कश्यप, संयोजक मुरली श्याम सोनी, दौलत सोनी, सन्नी चंद्रवंशी, रविंद्र जायसवाल, दीपक तिवारी, भुनेश्वर प्रसाद सोनी, भगत सिंह साहू, मोहन चन्द स्वर्णकार,
रविंद्र जायसवाल, दीपक तिवारी, मनोज केशरी, विनोद कमलापुरी, उमाकांत तिवारी, भुनेश्वर प्रसाद सोनी आदि शामिल थे। सुनील कुमार विशाल गुप्ता विवेक सिन्हा अरविंद पटवा

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *