1 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

विकास कुमार
मेराल : राम नवमी त्योहार को लेकर मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला| इस दौरान बीडीओ जागो महतो, सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत के साथ कई पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पूरे दलबल के साथ थाना से लेकर बस स्टैंड, हाई स्कूल, बाजार टोला होते हुए पुन: थाना तक पहुंच कर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ| वही मेराल प्रशासन ने किसी भी तरीका से असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश फ्लैग मार्च के माध्यम से दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों से रामनवमी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने यह भी कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारा के साथ मिल-जुलकर मनाए। अगर शांति व्यवस्था में किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसका अंजाम भुगतना होगा। वाद विवाद करने वालों को भी चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *