रामनवमी पर किया गया शस्त्र पूजन,भक्ति भाव का महौल
विशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा।प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक पर रामनवमी को लेकर बुधवार को प्रखंड स्तरीय विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन किया गया।
शस्त्र पूजन में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।शस्त्र पूजन बुधवार को सुबह 10:30 बजे पंडित रविन्द्र मिश्रा व डब्लू पांडेय ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ कराया।
उसे दौरान श्रद्धालु भक्तों के द्वारा जय श्री राम, हर हर महादेव उद्घोष किया गया। बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष भव्य शस्त्र पूजन की व्यवस्था किया जाता है जो देखने में अद्भुत और अलौकिक होता है।
पूरे प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धालु भक्त कला, कौशल का प्रदर्शन करते हैं जो देखने लायक होता है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव बताते हैं कि बिशुनपुरा की रामनवमी की यही खासियत है कि समाज का हर एक तबका भगवान राम के नाम पर दीवाना हो जाता है और परंपरागत वेशभूषा में ही सड़कों पर निकलना जुलूस की खासियत है।
रामनवमी को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र को महावीर पताको से सजाया गया है। रामनवमी को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांव में जश्न का माहौल है।
पूरे प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह तथा चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
शस्त्र पूजन में बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव,विशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि डां. प्रवीण कुमार यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित,विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा,श्याम सुन्दर चंद्रवंशी,भोला नाथ साहू, अवध बिहारी गुप्ता,पिपरी मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान,कुंदन चौरसिया, पत्रकार दीपक जायसवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...

दिशा के बैठक में विशुनपुरा प्रमुख ने उठाई कई मुद्दे
रिपोर्ट -सुनिल कुमार (ग्रामीण जिला ब्यूरो) विशुनपुरा। गढ़वा न्यू कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में आयोजित बैठक में विशुनपुरा प्रमुख दीपा...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
Average Rating