0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि को हवन पूजन तथा श्री राम जन्मोत्सव पारंपरिक तरीके से पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कई जगहों पर राम जन्मोत्सव के साथ झांकी तथा जुलूस निकाली गई। मेराल के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम में नवमी तिथि को पूजा पाठ तथा हवन के साथ नौ दिनों तक चला नवाह परायण यज्ञ की पूर्णाहुति हुई तथा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों द्वारा राम जन्मउत्सव धूमधाम के साथ बनाया गया। इसी प्रकार लगमा ठाकुर बाड़ी में अयोध्या से पधारे महान संत अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं उनकी संगीत टीम के द्वारा भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी, भजन के साथ जन्मोत्सव का सोहर प्रस्तुत किया गया जिस पर श्रद्धालु भक्तों ने जमकर श्रद्धा भक्ति दिखलाई। इसके अतिरिक्त पतहरिया गांव में भी कई गांव के लोगों ने एक साथ मिलकर श्री राम जन्मोत्सव मनाया तथा भव्य झांकी निकाली। हासनदाग,करकोमा लातदाग गोंदा, पेशका दलेली सहित कई गांव में भी राम जन्मोत्सव एवं झांकी निकले जाने की सूचना है। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा कई जगहों पर पीने की पानी महाप्रसाद तथा भंडारा का भी व्यवस्था किया गया। त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अशांति ना हो इसके लिए अंचल अधिकारी यशवंत नायक तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था काफी चाक चौबंद था।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *