शहरी क्षेत्र में व्यापक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक संपन्न
श्री बंशीधर नगर :- नगर पंचायत के शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु नगर पंचायत कार्यालय में श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध सोशल मीडिया संचालक, प्रशिक्षण केंद्र तथा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने स्तर से लोगो को जागरूक कराने पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया संचालकों को बताया गया कि आप वीडियो, एनीमेशन तथा अपने ब्लॉग के जरिए युवा वर्ग को वोट देने के लिए जागरूक करें, वही प्रशिक्षण केंद्रों के संचालकों से महिला वर्ग को वोट देने के लिए जागरूक करें जिससे महिला का वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी आए। वही चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष व सदस्य से भी अनुरोध किया गया है कि आप 13 मई को वौतनिक अवकाश की घोषणा करें जिस से दुकानों में दैनिक वेतन पर काम करने वाले युवा वोट देने से वंचित ना रहें। नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार ने बताया की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव के रवि कुमार के निर्देशानुसार सभी सोशल मीडिया संचालक, ब्यूटी पार्लर संचालक, व्यापारी संघ, समाजसेवी से एक बैठक कर उनके माध्यम से शहरी क्षेत्रों में वोट प्रतिशत को बढ़ाने में मदद ली जाए। मौके पर नगर प्रबंधक रवि कुमार, पप्पू पांडे, उज्जवल विश्वकर्मा, बब्लू कुमार, अभिषेक चौबे, जिया सोनी, नीरज सिंह, राजन सोनी, राजीव कमलापुरी आदि मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating