0 0
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर युवाओं के बिच जाएंगे - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 51 Second
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर युवाओं के बिच जाएंगे। इस दौरान 21 अप्रैल को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान गढ़वा पहुंचेंगे। एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक करेंगे। इस बिच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता फिर से मोदी सरकार बनाने को लेकर लगातार जनसंपर्क के माध्यम से युवाओं के बिच जा रहें हैं उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का लक्ष्य रखा है जिसे पुरा करने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित है मोदी सरकार ने भारत को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने का काम किया है। भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि युवा चौपाल में युवाओं के बिच भाजयुमो कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धि बताएंगे। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना बनाकर  युवा किसान महिला व्यवसायी सबको लाभ पहुंचाया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत विश्व गुरु बना है भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं यह हर देशवासी के लिए गौरव का क्षण है वही विपक्ष के लोग सत्ता पाने के लिए आम जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं लेकिन आम जनमानस ऐसे नेताओं के चाल चरित्र को समझ चुकी है कांग्रेस झामुमो राजद ने मिलकर झारखंड सहित पूरे देश को खोखला करने का काम किया है। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान मंत्री संजय जायसवाल मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress