विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया गांव स्थित यात्री शेड से पहले सतबहिनी-खुटहेरिया मुख्य पथ पर मोड़ से पहले एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 5 बजे की है। गाड़ी का नम्बर JH 03P 9739 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं घटना की सूचना पाकर एसआई आदित्य ठाकुर अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही गाड़ी चालक व सभी सवारी चल गए थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में शादी हो रही थी। वहीं से उक्त बोलेरो गाड़ी सवारी लेकर आ रही थी। गाड़ी की तेज रफ्तार ने तीखा मोड़ पर वह पलट गयी। गाड़ी में लगभग 10 से 12 सवारी थे, जिसमें महिला व बच्चे भी थे। इसी क्रम में गाड़ी पलट गई। घटना स्थल पर बच्चों का चप्पल व महिलाओं का सैंडल व टूटी चूड़ियां बिखरी हुई थी। इससे स्पष्ट होता है कि उक्त गाड़ी में बच्चे, पुरुष व महिलाएं भी सवार थे। कांडी पुलिस के द्वारा उक्त दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को थाना ले जाया गया। पुलिस ने नेट पर जाँच कर उक्त गाड़ी की जानकारी प्राप्त किया। गाड़ी पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी निवासी शंकर मेहता के पुत्र अशोक मेहता का बताया जा रहा है।
Read Time:2 Minute, 5 Second