1 0
अफीफा खातून 92.6% अंक लाकर बनी प्रखंड टॉपर - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 48 Second

रंका:आगे बताते चलें कि जैक बोर्ड के मैट्रिक के परीक्षा में रंका प्रखंड के बांदु चुतरू उर्दू विद्यालय की छात्रा अफीफा खातून 92. 6% अंक लाकर प्रखंड में टॉपर बनी है वहीं 10 +2 उच्च विद्यालय रंका का छात्र मोहम्मद जीशान अंसारी 88% अंक लाकर दूसरा स्थान एवं परियोजना कन्या उच्च विद्यालय की छात्र संध्या कुमारी राधा कुमारी तथा राजलक्ष्मी ने 87% अंक लाकर प्रखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किए हैं। बांदु चुतरू उर्दू विद्यालय के शिक्षक परवेज आलम खान ने बताया कि हमारे विद्यालय से कुल 109 छात्र छात्राएं परीक्षा दिए थे जिसमें 32 प्रथम श्रेणी तथा 52 द्वितीय श्रेणी से विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है,परियोजना कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार रजक ने बताया कि हमारे विद्यालय से कुल 416 छात्राएं जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुई थी जिसमें 54 प्रथम श्रेणी तथा 176 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। छात्र-छात्राओं के बेहतर परिणाम पर उनके माता-पिता तथा विद्यालय परिवार ने बधाई दिया एवं खुशी जाहिर करते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress